Posts

Showing posts from October, 2025

Up News : रामनगरी अयोध्या में शुरू हुई कार्तिक पूर्णिमा परिक्रमा, लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

Image
 रामनगरी अयोध्या में शुरू हुई कार्तिक पूर्णिमा परिक्रमा, लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी अयोध्या । रामनगरी अयोध्या का बहुप्रतीक्षित कार्तिक परिक्रमा व पूर्णिमा स्नान मेला मध्यरात्रि के बाद 14 कोसी परिक्रमा के साथ शुरू हो गया। पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 29/30 अक्तूबर को भोर 4:51 बजे से शुरू होकर 30/31 अक्तूबर की भोर 4:41 बजे तक रहेगी।  इसी के अनुरूप यह परिक्रमा गुरुवार को पूरे दिन चलेगी। लगभग 50 किलोमीटर की परिधि में होने वाली यह परिक्रमा 8 से 10 घंटे में पूरी होती है। अधिकांश श्रद्धालु रात्रि में ही परिक्रमा प्रारंभ करते हैं ताकि नवमी के मुहूर्त में इसे संपन्न कर सकें। इस दौरान वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। हनुमत संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य हरफूल शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में अनेक प्रकार की परिक्रमाओं का वर्णन है। अयोध्या धाम में 14 कोसी परिक्रमा के अलावा प्रत्येक एकादशी को पंचकोसी परिक्रमा की परंपरा भी है। देवोत्थानी एकादशी पर लाखों श्रद्धालु इस परिक्रमा में भाग लेते हैं। इसी प्रकार 84 कोसी परिक्रमा बैसाख कृष्ण प्रतिपदा ...

Basti News: गन्ना मूल्य में मामूली बढ़ोतरी पर भड़के किसान, दिवान चन्द पटेल बोले– सरकार ने किया किसानों से धोखा

Image
  बस्ती । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव एवं मुण्डेरवा गन्ना विकास समिति के निवर्तमान चेयरमैन दिवान चन्द पटेल ने गन्ना मूल्य में मात्र 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय गन्ना उत्पादक किसानों को निराश करने वाला है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दिवान चन्द पटेल ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में यह अब तक की सबसे कम वृद्धि है। गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है — मजदूरी, खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई और परिवहन जैसी सभी मदों में खर्च बढ़ जाने से किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई चीनी मिलें किसानों का भुगतान समय से नहीं करतीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए उन्होंने गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग की। दिवान चन्द पटेल ने कहा कि चीनी मिलें गन्ने से चीनी के अलावा कागज, एथनॉल, जैविक खाद और बिजली सहित अनेक उत्पाद बनाकर लाभ कमा रही हैं, लेकिन मूल्य निर्धारण केवल चीनी पर आधारित किया जाता है — यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ...

Raebareli News : बस सेवा बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, ग्रामीणों ने की संचालन बहाल करने की मांग

Image
बस सेवा बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, ग्रामीणों ने की संचालन बहाल करने की मांग रायबरेली । डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मलिकभीटी से लखनऊ जाने वाली परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने से यात्रियों में नाराजगी व्याप्त है। बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रायबरेली डिपो से संचालित यह बस प्रतिदिन मलिकभीटी से लखनऊ के लिए चलती थी, जिससे आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस संचालन बंद होने के बाद से उन्हें लखनऊ जाने के लिए निजी वाहनों या महंगी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा बंद होने की शिकायत बीते 9 अक्टूबर को जिलाधिकारी से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने परिवहन विभाग से इस रूट पर बस सेवा को तत्काल बहाल करने की अपील की है।