Basti News ; रिटेलर्स किसानों से 25-30 रुपया अधिक लेकर तीन करोड़ से अधिक कमाता
रिटेलर्स किसानों से 25-30 रुपया अधिक लेकर तीन करोड़ से अधिक कमाता -जो रिटेलर्स होलसेलर्स से टैगिंग यानि 60-70 रुपया का जिंक, सल्फर, माइक्रोन्यूटिएन खरीदता है, उसी को ही खाद उपलब्ध कराते, रिटेलर्स इसकी भरपाई किसानों से करता है, और वह भी उन्हीं किसानों को खाद देता जो टंैगिंग वाला पैकेट लेते, इस तरह किसान निर्धारित दर से लगभग 125 रुपया बोरी अधिक में खरीदता -होलसेलर्स पहले रिटेलर्स को दाम अधिक बताते, जिस रिटेलर्स ने एडवांस दिया, उसी को टैगिंग के साथ सरकारी मूल्य पर खाद उपलब्ध कराते, पैसा तो अधिक लिया लेकिन बिल कम का बनाया, रिटेलर्स जब कभी षिकायत करता है, तो होलसेलर्स वही बिल दिखा देता, जो उसमें बनाया -होलसेलर्स अपने कालेकारनामों को छिपाने के लिए हर सीजन में जिला कृषि अधिकारी को कुल मिलाकर 10 से 15 लाख देता, और यह हिस्सा पटल सहायक, जेडीए और डीडी तक जाता बस्ती । जिले के लाखों किसान अब तो यह कहने लगें हैं, कि जिले में हैं, कोई माई का लाल, जो उन्हें खाद के होलसेलर्स, रिटेलर्स, समितियों के सचिवों, जिला कृषि अधिकारी, पटल सहायक, जेडीए, डीडी और एआर के षोषण से बचा सके। किसानों का कहना है, कि अगर सपा...