क्यों ‘होम्योपैथ’ का ‘नामोनिषान’ मिटाना चाहते ‘सीएमओ’!
क्यों ‘होम्योपैथ’ का ‘नामोनिशान’ मिटाना चाहते ‘सीएमओ’! बस्ती। ऐसा लगता है, मानो बस्ती के सीएमओ जिले से होम्योपैथ का नामोनिषान ही मिटा देना चाहते हैं। प्रदेष का बस्ती पहला ऐसा जिला जहां पर होम्योपैथ दवाओं के नाम पर हर साल भारी भरकम बजट सीएमओ को मिलता है, लेकिन दवाएं नहीं खरीदी जाती, जब भी पूछो तो जबाव मिलता है, कि इस सप्ताह दवा आ जाएगीं, यही जबाव पिछले चार साल से मिल रहा है। बजट तो भारी भरीकम मिलता लेकिन सीएमओ एक रुपया कि दवा नहीं खरीदते। सवाल उठ रहा है, कि जब दवा के नाम पर लाखों रुपया आ रहे हैं तो क्यों नहीं दवाएं खरीदी जा रही है? आखिर पैसे जा कहां रहे हैं,? जाहिर सी बात हैं, पैसे का बंदरबांट हो रहा है, अगर नहीं होता तो जिले के सरकारी अस्पतालों में दवांए उपलब्ध होती। मामला ‘दिषा’ का और जिले के प्रभारी मंत्री की बैठक में भी उठ चुका, लेकिन सीएमओ हर बार कोई न कोई बहाना बनाते आ रहंे हैं। इस मामले में न तो स्थानीय प्रषासन ने और न जनप्रतिनिधियों ने ही कोई प्रभावी कदम उठाया। स्थानीय प्रषासन ने भी इतने बड़े घोटाले पर पिछले चार सालों से चुप्पी साधे हुए है। न तो सपा के सांसद और न सपा के तीन ...